वीरपुर के शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के चार परीक्षा केंद्रों पर राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति की अभ्यास परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में कुल 428 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। शनिवार को शाम करीब चार बजे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी स्नेहलता वर्मा ने बताया कि मध्य विद्यालय वीरपुर, मध्य विद्यालय गारा, मध्य विद्यालय जगदर को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।