हरिहरगंज: सियारभुका गांव के नदी रोड में छठ व्रतियों के बीच शीतल जल, मुरब्बा, गुड़ व शरबत का वितरण
हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत सियारभूका नदी रोड़ स्थित वीर कुंवर स्थान पर बुधवार के सुबह 10:00 बजे कुशवाहा ट्रेडर्स के तत्वाधान में देव सूर्य मंदिर से छठ व्रत कर वाहन से घर लौट रहे सैकडों छठव्रतियों, राहगीरों व लोगों के बीच निःशुल्क शीतल व मीठा जल, मुरब्बा, शरबत तथा गुड़ का वितरण किया गया।