दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के नायब शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी ने बुधवार शाम ईद-उल-अजहा (बकरीद) का चांद नजर आने की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से चांद दिखने की खबरें प्राप्त हुई हैं, जिसके आधार पर निर्णय लिया गया है कि बकरीद 7 जून 2025 (शनिवार) को पूरे भारत में मनाई जाएगी