लखीमपुर: लखीमपुर सीतापुर रोड पर दिखी अनोखी भक्ति की मिसाल, जेसीबी पर सजी झांकियां, भक्तों पर हुई पुष्प वर्षा
लखीमपुर खीरी सीतापुर रोड पर गुरुवार को निकली भव्य पदयात्रा ने आस्था का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। एलआरपी चौराहे से लेकर गुलेरी पुरवा तक करीब 50 जेसीबी मशीनें कतारबद्ध खड़ी रहीं, जिन पर हनुमान जी की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। इन जेसीबी पर सवार भक्तों ने रास्ते भर पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय और भावुक हो उठा।