गुमला: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार महिला गंभीर रूप से घायल
Gumla, Gumla | Mar 11, 2026 गुमला सिसई रोड स्थित करम डीपा के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार भरनो थाना क्षेत्र के पोखरा टोली निवासी लगभग 50 वर्षीय मीना देवी अपने दो रिश्तेदारों के साथ किसी काम से गुमला थाना आई थीं। काम समाप्त कर वे बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान करम डीपा के पास एक हाईवा ने उनकी बाइक को टक्कर मार दिया।