वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की ऐतिहासिक कर्मभूमि झांसी के दूसरे स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को शहर में उत्सव जैसा माहौल है। इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए सुबह 8:00 बजे 'झांसी दिवस मैराथन' का सफल आयोजन किया गया। मैराथन का शुभारंभ ऐतिहासिक झांसी दुर्ग से हुआ, जिसे महापौर बिहारी लाल आर्य और सिटी मजिस्ट्रेट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।