जंक्शन की शार्दुल ब्रांच नहर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति के पुत्र की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जंक्शन पुलिस ने टाउन जिला अस्पताल की मोर्चरी कक्ष में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है, और पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।