बूंदी: हर घर तिरंगा अभियान के तहत खेल संकुल से तिरंगा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर जिला कलेक्टर ने किया रवाना
Bundi, Bundi | Aug 13, 2024 हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा मैराथन का आयोजन हुआ। जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने तिरंगा मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद भी मौजूद रहे। तिरंगा मैराथन खेल संकुल से शुरू होकर शहर के लंकागेट, रानी जी की बावडी, नागर सागर कुंड सर्किट हाउस होते हुए खेल संकुल पहुंचकर संपन्न हुई।