सोनवर्षा सब्जी मंडी में व्यापारी की आढ़त से रुपयों भरा बैग लेकर भागे बदमाश, सीसीटीवी में कैद
सोनवर्षा सब्जी मंडी के खरबूजा व्यापारी अशोक सेवानी की आढ़त से 3 बदमाश रुपयों भरा बैग लेकर फरार हो गए । व्यापारी अशोक बैग रखकर बिक्री में लग गया, मौका लगते ही अज्ञात बदमाश लाखों रु. से भरा बैग लेकर फरार हो गए । बैग लेकर भाग रहे बाइक सवार 3 बदमाश मंगलवार की सुबह 1130 बजे cctv मे कैद हो गए है । पुलिस को सूचना दी गई पुलिस cctv के आधार पर बदमाशों को तलाश रही है ।