बहराइच: नानपारा - नवाबगंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक पेड़ से टकराई, हादसे में ससुर और दामाद की हुई मौत
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा नवाबगंज मार्ग पर अनियंत्रित होकर बाइक मंगलवार को पेड़ से टकरा गई । इस हादसे में ससुर और दामाद की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि दवा लेने नानपारा जा रहे थे। तभी हादसा हुआ है।