कैरो: बढ़ती ठंड में मारवाड़ी महिला सम्मेलन का सेवा अभियान, गरीब बस्तियों में कंबल, गर्म वस्त्र व खाद्य सामग्री बांटी गई
अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन लोहरदगा शाखा की ओर से रविवार शाम 4 बजे बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर की विभिन्न गरीब बस्तियों में सेवा सह सहायता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद परिवारों और वृद्धजनों के बीच 31 कंबल, गर्म वस्त्र, बिस्किट, टॉफी सहित अन्य आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया।