मलयपुर पुलिस लाइन स्थित सीआरपीएफ कैंप में 215वीं बटालियन के 87वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को एक दिवसीय रक्तदान एवं स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। जो 5 बजे सम्पन्न हुआ। इससे पहले कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी कमांडेंट रामविलास गुप्ता ने किया। शिविर में महिला-पुरुष पदाधिकारियों व जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।