सीतामऊ: गांव माऊखेड़ी में गैस सिलेंडर में आग लगने से घर में फैली आग, लोगों ने पाया काबू
मंदसौर जिले के सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव माऊ खेड़ी में सुरपाल सिंह राठौड़ के घर में गैस के सिलेंडर के कारण आग लगने के कारण घर में आग फैल गई घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और उन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर तुरंत काबू पाया गया इस घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है पर घर के समान में नुकसान हुआ है,