हुज़ूर: बीमार मां को देखने जा रहे तीन दोस्तों की पीछे से टक्कर मारने से मौत
Huzur, Bhopal | Nov 25, 2024 भोपाल की नई मंडी के पास स्थित ब्रिज के करीब 80 फीटरोड पर तेज रफ्तार थार जीप ने बाइक सवार तीन दोस्तों कोपीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत होगई। मृतकों में एक युवक की मां बीमार हैं। उन्हें देखने के बादतीनों ऐशबाग के लिए रवाना हुए थे। मामले में पुलिस ने मर्गकायम कर जांच शुरू कर दी है। तीनों के शव पीएम के बादपरिजन को सौंप दिए गए हैं।