कर्वी: कर्वी के चुनहा पुरवा के पास सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर ADM ने जारी किया बयान, कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाई
चुनहा पुरवा में सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में आज गुरुवार की दोपहर 12 बजे ADM चंद्रशेखर ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है,और शिकायती पत्र दिया है, जिस पर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। चुनहा पुरवा के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई थी।