शनिवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत गढीपुख्ता थाना पुलिस टीम ने क्षेत्र के गांव ताना में नशे के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी गई और युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। समाज मैं लोगों के सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी जोर दिया गया।