कटिहार: कदवा विधायक के बेटे के निधन पर कटिहार कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने शोक व्यक्त किया
सोमवार के दोपहर 3 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने विधायक के पुत्र के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने बताया कि पटना स्थित सरकारी आवास में कदवा विधायक शकील अहमद खान के पुत्र ने आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।