संग्रामपुर: संग्रामपुर में रामनवमी की धूम: मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, फहराए गए भगवा ध्वज
संग्रामपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गांवों में भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र के बजरंगबली एवं हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ महावीरी ध्वजारोहण किया गया।शुक्रवार के तड़के लगभग 8 बजे से ही प्रखंड के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।