पडरौना: कुशीनगर जिले में मुहर्रम त्यौहार को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट, पुलिस का फ्लैग मार्च और संवेदनशील जगहों पर सघन चेकिंग
कुशीनगर जिले भर में जहां मुहर्रम त्यौहार को देखते हुए जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में आज शनिवार शाम 6 बजे जिलेेेभर में अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार, सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों ने पुलिस बल के साथ जिलेभर में पैदल गश्त और फ्लैग मार्च किया। आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया।