घोसी: काजीसराय के पास टेम्पो पलटने से शिक्षिका हुईं घायल, पीएचसी घोसी से रेफर
काजीसराय के समीप एक टेम्पो पलटने से एक शिक्षिका गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी शिक्षिका मुनमुन भारती का इलाज पीएचसी घोसी में कराने के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बता दें कि प्रतिदिन की भांति वह शिक्षिका टेम्पो पर सवार होकर घोसी आ रही थी।