सरदारशहर: राजास गांव में गौशाला के पास गायों के लिए रखी पराली में अज्ञात कारणों से लगी आग, दो दमकलों ने पाया आग पर काबू
सरदारशहर के गांव राजास में गौशाला के पास गायो के लिए लिए रखी पराली यानी पशुओ के लिए खाने के चारे में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने धुंआ उठता देखा इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। इसके बाद बड़ी संख्या में मौके पर ग्रामीण एकत्रित हो गए और आग लगने की सूचना अग्निशमन केंद्र में दी गई। आग लगने की सूचना पर सरदारशहर से दो दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने की