सरदारशहर: प्रजापति भवन से कामगार समाज ने विश्वकर्मा जयंती पर निकाली विशाल शोभा यात्रा, जगह-जगह पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत
सरदारशहर के प्रजापति भवन से कामगार समाज ने विश्वकर्मा जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाली। शोभायात्रा बैण्डबाजों, चंग पार्टियों के साथ रवाना हुई जो ताल मैदान, आथुना बाजार, घंटाघर, गांधी चौक, कर्वा पार्क, अर्जुन क्लब, रोडवेज बस स्टैंड, पुलिस थाना होते हुए कच्चा बस स्टैंड पहुंची। शोभा यात्रा में सेंकडों बाईक सवार, सेंकडों महिलाएं ध्वज लेकर यात्रा में सम्मिलित हुई