अमरोहा: गांधी मूर्ति से अमरोहा शहर में प्रशासन और भाजप नेताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, शहर देशभक्ति के रंग में रंगा
Amroha, Amroha | Aug 13, 2025 आज बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे अमरोहा नगर पालिका अध्यक्ष शशि जैन के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। यात्रा का शुभारंभ मिनी स्टेडियम से हुआ, जिसे डीएम निधि गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, स्कूली छात्र-छात्राएं, सामाजिक संगठनों के सदस्य और अधिकारी शामिल हुए।