जरीडीह: टांड़मोहनपुर में जेएसलपीएस सखी दीदीयों ने मेहंदी व रंगोली बनाकर मतदाताओं को किया जागरूक
Jaridih, Bokaro | Mar 20, 2024 जरीडीह प्रखंड अंतर्गत टांड़मोहनपुर, जैना, बाँधडीह सहित विभिन्न पंचायत जेएसलपीएस की सखी दीदीयों ने आम लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर स्वीप कोषांग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर क्षेत्र के मतदाताओं को जागरूक किया। इस दौरान सखी दीदीयों ने शत् प्रतिशत मतदान के लिए संकल्प लेते हुए अपने अपने केंद्र में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया।