केशकाल: कोहकामेटा और मांझीचेर्रा में पशु विभाग द्वारा पशुओ के लिए निःशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया
केशकाल क्षेत्र में ग्राम कोहकामेटा और मांझीचेर्रा में पशु विभाग द्वारा पशुओ के लिए निःशुल्क टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में गाँव के पशुओं को वर्षा जनित संक्रामक रोगों से बचाव के लिए गलघोटू एवं एक टंगिया रोग का टीकाकरण किया गया,साथ ही ग्राम के पशुपालकों को गाय,बैल,भैंस,बकरी,सूअर एवं मुर्गियों के लिए जीवनोपयोगी पशु औषधियों का भी निःशुल्क वितरण किया।