गड़हनी: पांच दिनों में गड़हनी प्रखंड के पैक्स में केवल 60 क्विंटल धान की हुई खरीद
गड़हनी प्रखंड में मात्र अभी तक 9 पैक्स में मात्र 60 क्विंटल ही धान की खरीद हुई है। प्रखंड के कुरकुरी पैक्स अध्यक्ष के द्वारा 15 नवंबर को धान खरीद की शुरुआत हुई थी जो एक किसान से 60 क्विंटल धान खरीदा गया था उसके बाद किसी पैक्स ने अभी तक धान खरीद नहीं किया है। बीडीओ संतोष साह ने बताया कि अभी किसानों के धान नहीं कटे हैं, नवंबर अंत तक धान खरीद में तेजी आएगी।