खलारी: खलारी कोयलांचल में छठव्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया
खलारी कोयलांचल सहित आसपास के क्षेत्र में नेम निष्ठा व लोक आस्था का पर्व चैती छठ पर गुरूवार शाम 5 बजे से छठव्रती महिलाओं एवं पुरूषों ने अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य दिया। इससे पूर्व छठव्रतियों ने अपने घर पर शुद्धता व सुचिता के साथ आटे व गुड़ से प्रसाद स्वरूप ठेकुआ बनाया। शाम में सूप को विभिन्न फल-फूल से सजाकर आसपास की महिलाओं के साथ छठ गीत गाते हुए छठ...