जिला मंडी की सराज घाटी का भीषण प्राकृतिक आपदा से बुरी तरह प्रभावित जंजैहली क्षेत्र के लिए मंडी जिला मुख्यालय से हवाई मार्ग से भी राहत सामग्री भेजी जा रही है। भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर की खनुखली हैलीपैड के लिए पहली उड़ान में रविवार को 90 राशन किट, 75 कम्बल, महिला व पुरूषों के कपड़ों की 3 पेटियां, आवश्यक दवाओं की दो पेटियों सहित अन्य जरूरी सामान भेजा गया।