आरा: एसएन मेमोरियल स्कूल में पूजा और शिक्षा का संगम, रामनवमी के मौके पर 108 कन्याओं का हुआ पूजा
Arrah, Bhojpur | Mar 27, 2026 नवरात्रि के समापन अवसर पर एक भव्य कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मां के स्वरूप मानी जाने वाली 108 कन्याओं को आदरपूर्वक आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर सभी कन्याओं का विधिपूर्वक पांव पूजन स्वयं विद्यालय की संचालिका डॉ. स्मिता सिंह द्वारा किया गया, जो श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक रहा।