बुदनी: जोशीपुरा वेयरहाउस के बाहर बारिश में भीगी किसानों की मूंग से भरी ट्रॉलियां, उपार्जन कर्मचारी नदारद, वीडियो वायरल
Budni, Sehore | Jul 22, 2025 जोशीपुरा के भाग्यश्री वेयरहाउस में तेज बारिश के बीच किसानों की मूंग से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी हुई है और मूंग उपार्जन करने वाले कोई भी कर्मचारी तुलाई केंद्र पर मौजूद नहीं है। किसान मजबूर है जैसे तैसे प्लास्टिक पालीथीन डालकर अपनी मूंग की फसल को बचा रहा है। लेकिन प्रशासन की उदासीनता के चलते वेयरहाउस में ताला डाला हुआ है और तुलाई करने वाले कर्मचारी नदारद है।