करछना: ब्लॉक परिसर करछना से अज्ञात चोरों ने खाली पड़ी सैकड़ो मत पेटिका एवं दर्जनों गांव के दस्तावेज को किया चोरी।
करछना ब्लॉक परिसर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए परिसर में रखे गए सैकड़ो खाली मत पेटिका एवं दर्जनों गांव के दस्तावेज किया चोरी। छुट्टी के तीन दिन बाद सोमवार को ब्लॉक खुलने पर सचिव राम सकल ने आवासीय परिषद में पहुंच कर देखा तो वहां से वर्ष 2022-23 व 24 का दस्तावेज गायक था। जिसकी जानकारी होने पर हड़कंप मच गया।