टेहटा थाना क्षेत्र के कुर्था डीह गांव से लापता हुई बुजुर्ग महिला का सुराग नहीं मिलने से परिजन परेशान है। इस मामले में परिजनों ने मखदुमपुर एवं टेहटा थाने में आवेदन भी दिया है ।इस बाबत गुरुवार के दिन 2:00 बजे बुजुर्ग महिला के पुत्र आदित्य कुमार ने बताया कि उनकी मां 16 जनवरी से लापता हो गयी है।