ग्राम ऊंचागांव ब्लॉक कार्यालय परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू ने किया धरना प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात
Siyana, Bulandshahr | Feb 4, 2026
ग्राम ऊंचागांव ब्लॉक कार्यालय परिसर में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं धरना प्रदर्शन के दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। बुधवार को संगठन के युवा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र आर्य के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता ब्लॉक कार्यालय परिसर पहुंचे। जहां किसानों की समस्याओं को लेकर धरना दिया।