दबंगों के जानलेवा हमले से घायल युवक ने लगाई न्याय की गुहार, पुलिस पर निष्क्रियता का आरोप रीवा। जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत एक युवक पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों द्वारा लाठी-डंडों और रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने न केवल अपनी जान का खतरा बताया है, बल्कि स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने और मामले को टालने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं।