रूपवास थाना क्षेत्र में वर्ष 1992 में हुए हत्या के मामले में पुलिस ने 27 साल बाद फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी सजा की जानकारी मिलते ही कोर्ट में पेश होने से पहले फरार हो गया था। रूपवास थाने में दर्ज हत्या के इस मामले में आरोपी लंबे समय से उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में अपने परिवार के साथ छिपकर रह रहा था।