मऊरानीपुर: चुरारा गांव में किसान पंचायत में फूटा आक्रोश, मुआवजा व कर्ज माफी न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी
रविवार सुबह ग्राम चुरारा में आयोजित किसान पंचायत में खरीफ 2025 फसल का बीमा क्लेम व मुआवजा न मिलने, संपूर्ण कर्ज माफी, सरकारी ऋण वसूली पर रोक और नीलगाय व आवारा पशुओं से फसल नुकसान को लेकर किसानों में भारी आक्रोश दिखा। किसानों ने बताया कि लगातार आपदाओं से खेती घाटे का सौदा बन गई है। पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की