सिहोरा: माल्हा टोला में तेंदुए का आतंक, शासकीय प्राथमिक शाला में बीट प्रभारियों की बैठक आयोजित
सिहोरा के अंतर्गत ग्राम पंचायत गांधीग्राम के माल्हा टोला में विगत चार-पांच दिनों से तेंदुए की दहशत बनी हुई है। इस गंभीर स्थिति पर संज्ञान लेते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह बघेल ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार सुबह वन विभाग के अमले को सूचित किया। सूचना मिलते ही वन विभाग का अमला गुरुवार की दोपहर तत्काल माल्हा टोला पहुंचा।