डेहरी: NH-2 पर अज्ञात वाहन की टक्कर में बाइक सवार निजी स्कूल के शिक्षक की मौत, एक अन्य घायल
Dehri, Rohtas | Oct 3, 2024 डेहरी में आज देर शाम NH 2 पर सड़क हादसे के दौरान एक निजी स्कूल के 50 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया जाता है कि डेहरी नगर थाने क्षेत्र के डीएवी स्कूल के बगल वाली गली निवासी स्वर्गीय गया प्रसाद के पुत्र उदय कुमार बारुण निवासी अपने एक अन्य साथी के साथ ट्यूशन पढा कर पल्सर बाइक से NH के रास्ते घर आ रहे थे तभी वह हादसे के शिकार हो गए।