खलारी: लपरा में पशु मेला का हुआ उद्घाटन, पशुओं के खरीद बिक्री के अलावा लगाए जाएंगे मनोरंजन के साधन
Khelari, Ranchi | Jan 26, 2024 मैकलुस्कीगंज में लपरा बुध बाजार में पशु मेला का उद्घाटन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी सुरेन्द्रनाथ पांडेय ने फीता काटकर मेला का उद्घाटन किया। इससे पूर्व मेला स्थल पर पारंपरिक तरीके से पूजा की गई।इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों का मेला समिति के द्वारा शॉल एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया पुतुल देवी तथा संचालन मुखदेव गोप।