खलारी: चूरी सीसीएल कर्मी के घर से चोरी हुई बैंक के चेक से पैसा निकालते दो युवकों को बैंक मैनेजर की सूझबूझ के कारण पकड़ा गया।
Khelari, Ranchi | Jan 24, 2024 खलारी के सीसीएल कर्मी के घर से चोरी हुई बैंक के चेक से पैसा निकालते दो युवकों को बैंक मैनेजर की सूझबूझ के कारण पकड़ा गया। यह मामला बुधवार को केनरा बैंक की चुरी शाखा में हुआ। जानकारी के अनुसार केडीएच कॉलोनी में रहने वाले सीसीएल कर्मी महज़ाद अंसारी की आवास में जुलाई महीने मे बकरीद के दिन उनके बंद आवास में चोरी हुई थी।