गोवर्धन: मगोर्रा: सिगरेट के लिए दलित का कत्ल, खाकी पर तहरीर बदलने का लगा दाग, जाटव महासभा ने आंदोलन का दिया अल्टीमेटम
पालीडूंगरा गांव में 18 फरवरी की शाम जब गांव के ही दबंग संतोष ने सोरन के पुत्र राहुल से जबरन सिगरेट मंगवाई। राहुल के मना करने पर संतोष और उसके साथी पप्पू, छिंगा, मुकेन्द्र, चंदन आदि ने जातिसूचक गालियां देते हुए कुल्हाड़ी और सरियों से हमला कर दिया। हमले में सोरन मरणासन्न होकर गिर गया जिसे गंभीर हालत में पहले भरतपुर और फिर जयपुर ले जाया गया यहां उनकी मौत हो गई