फिरोज़ाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम रमेश रंजन ने चुनाव में लगाए गए सभी नोडल अधिकारी व प्रभारी अधिकारियों के साथ की बैठक
कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान डीएम ने सभी को निर्वाचन की संवेदनशीलता व कार्यों में तत्परता का महत्व बताया। कहा कि चुनाव का कार्य विशेष प्रमुखता का कार्य होता है, जो समयबद्धता के अंतर्गत करना होता है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी प्रभारी अधिकारी व नोडल अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ दिए गए दायित्वों को पूरा करने में जुटे, इसमें जरा भी लापरवाही भारी पड़ सकती है।