मंगलवार को बोरियो बोआरीजोर मुख्य सड़क में शामपुर के समीप धान लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। कथित रूप से ट्रक का ब्रेक फेल होना घटना का कारण बताया जा रहा है। बाइक चालक ने बताया कि वह सड़क किनारे बाइक खड़ीकर चाय दुकान में चाय पी रहा था इस दौरान ट्रक उसके बाइक को रोंदते हुए पलट गया हालांकि एक बड़ी घटना टल गई।