चाईबासा: बजरंग दल के नाम पर अवैध चंदा वसूली का आरोप, जिला संयोजक ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
चाईबासा में रामनवमी जुलूस को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। बजरंग दल के जिला संयोजक रितेश शर्मा ने प्रशासन को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि कुछ लोग विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नाम पर फर्जी अखाड़ा बनाकर चंदा वसूली कर रहे हैं।जिला संयोजक ने उपायुक्त को दिए पत्र में कहा है कि सूचना मिली है कि रामनवमी जुलूस के नाम पर अवैध चंदा वसूली की जा रही है।