रूपवास क्षेत्र की गहनौली मोड़ थाना पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक सटोरिये को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एएसआई उदय सिंह ने गश्त के दौरान गांव खानुआ के पास एक सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति को सट्टे की खाईवाली करते हुए पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 565 रुपए नकद सट्टा राशि एवं सट्टा लगाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए।