गढ़वा: गढ़वा में बाइक रैली, शपथ ग्रहण और सेल्फी कार्यक्रम से लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया
Garhwa, Garhwa | Jan 8, 2025 जिला परिवहन पदाधिकारी गढ़वा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के तहत परिवहन कार्यालय से बाइक रैली की टीम को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। यह बाइक रैली जिला परिवहन कार्यालय गढ़वा से शुरू होकर नहर चौक कल्याणपुर मोड़ होते हुए वापस जिला परिवहन कार्यालय तक समाप्त हुआ। इस दौरान आम जनमानस को दो-पहिया वाहन के बारे में जानकारी दी।