कवर्धा: कवर्धा में सेक्स रैकेट का खुलासा, मकान में छापे में दो कपल और स्कूल ड्रेस में छात्रा मिली, मकान मालिक गिरफ्तार
कवर्धा पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ शुक्रवार कि दोपहर 02 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए मजगांव रोड स्थित महामाया पैलेस मकान में दबिश देकर दो कपल और स्कूल ड्रेस में एक छात्रा को संदिग्ध परिस्थितियों में पकड़ा है। मामले में मकान संचालक अमिताभ नामदेव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।