टेहरोली: कुम्हरिया में प्रेमी और सगी बहन के साथ साजिश कर बहू ने कराई सास की हत्या, महिला के तीन लोगों से थे अवैध संबंध
कुम्हरिया में 24 जून को बहू पूजा ने ग्वालियर से अपने प्रेमी एवं बहन कमला के साथ साजिश कर घर में अकेली सास सुशीला देवी को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर गला घोंट कर हत्या करा दी थी एवं 8 लाख के जेवरात लूट लिए थे | महिला सुशीला देवी का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला था पति अजय प्रताप की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर मामले का खुलासा किया |