मुरादाबाद: छात्र से एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर ₹15 लाख ठगी की शिकायत मिलने पर सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज
मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना इलाके के करन सिंह आर्य से उनके बेटे ध्रुव आर्य का एमबीबीएस में दाखिला कराने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बिजनौर के गांव, मेहर अलीपुर के रहने वाले आरोपी राहुल दयाल ने पीड़ित से पैसे लेकर दाखिला नहीं कराया और पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी।