सूरजपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से 10 जून को लापता हुए 16 वर्षीय किशोर सन्नी रावल का शव शनिवार की दोपहर 2 बजे दयानतपुर में मिला। शव नहर की पुलिया के पास बहता हुआ मिला। जेवर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई की। मृतक की पहचान के बाद यह मामला सूरजपुर थाने से जुड़ा पाया गया, जहां पहले से मामला दर्ज था।